शौर्य दिवस समारोह आयोजित

उत्तरकाशी। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ज्ञानसू स्थित शौर्य स्थल पर शौर्य दिवस समारोह आयोजित किया गया। गंगोत्री विधायक  सुरेश चौहान, जिलाधिकारी श्री प्रशांत आर्य, पुलिस अधीक्षक  कमलेश उपाध्याय सहित अधिकारियों ने कारगिल शहीद राइफलमैन दिनेश चंद्र कुमांई को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कुमाऊं रेजिमेंट, आईटीबीपी, उत्तराखंड पुलिस और एनसीसी की टुकड़ियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। शहीद की धर्मपत्नी वीरनारी  अनीता देवी को शॉल व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में पूर्व सैनिकों का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *