रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा


देहरादून। रक्षाबंधन पर प्रदेश की बहनों के लिए धामी सरकार ने रोडवेज बसों में मुफ्त सफर का एलान किया है। महिलाएं 28 व 29 अगस्त को उत्तराखंड की महिलाएं प्रदेश के भीतर उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में शत-प्रतिशत किराया छूट के साथ निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।  शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर उत्तराखंड परिवहन निगम को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश के अनुसार 28 और 29 अगस्त को प्रदेश की महिलाओं को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में यात्रा के लिए कोई किराया नहीं देना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *