भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रावत का भव्य स्वागत

देहरादून। मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री तीरथ सिंह रावत का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की नई भूमिका में पार्टी कार्यालय में ज़ोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर बोलते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, एक अभिभावक और कार्यकर्ता के रूप में हमेशा प्रेरित करने वाले तीरथ जी को बड़ी भूमिका मिलना हम सबका उत्साहवर्धन करता है। अब बनावटी और झूठे मुद्दे के दौर में राज्य चुनाव की तरफ बढ़ रहा है, लेकिन ये बात तय है कि जातिवादी और तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों की हार तय है। वहीं चुनौती दी कि मनु स्मृति पर पितृ सत्ता का ज्ञान देने वाले राहुल गांधी घर तिजौरी में बंद करने की वकालत वाले मौलाना पर कब बोलेंगे। उन्होंने हल्द्वानी की घटना पर कहा कि, जिसका किसी जाति से, किसी व्यक्ति से कोई लेना-देना नहीं, लेकिन उसको केवल अपने वोटों के लिए, उसको दलितों के साथ जोड़ देना, दलितों के सम्मान का मुद्दा बनाना, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उत्तराखंड में किसी को नहीं पता है कि मल्लिकार्जुन खड़गे जी किस जाति के हैं। ​वहाँ शुद्धिकरण जिहादी नारे के खिलाफ हो रहा था। वहाँ पर गंदगी की गई थी, ऐसी-ऐसी चीजें डाली थीं जो धार्मिक स्थान पर नहीं होनी चाहिए, उसकी साफ-सफाई होनी चाहिए, उसकी पवित्रता बनी रहनी चाहिए।  पूर्व सीएम व केंद्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने पीएम मोदी और केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा, हम सबको मिलकर 27 के चुनावों के लिए जुटना है, ताकि विकसित उत्तराखंड के लक्ष्य को पूरा किया जा सके। श्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कर्मठ, जुझारू, विकास को गति देने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। और हम सब लोग उनके पीछे खड़े हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का संगठन निरंतर विस्तार के नये आयाम छू रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कोई पद भारतीय जनता पार्टी में यदि स्थाई है तो वह है कार्यकर्ता का पद। समय अनुसार और जरूरत के हिसाब से हम सबको अलग-अलग जिम्मेदारियां दी जाती हैं। पार्टी के मूल मंत्र को अपनाते हुए हम सभी को अपने प्रयासों की शुरुआत बूथ से करनी है। 100 फीसदी अपने बूथ को सशक्त कर प्रदेश में आने वाले 27 के चुनाव में जीत की हैट्रिक लगानी है। आप लोगों ने इतना भव्य स्वागत किया आप सबका आभार, लेकिन में इससे अलग आप सबसे लगातार संवाद करता रहूंगा। फिलहाल हम सबको सामूहिक प्रयास से 27 के चुनाव में जीत दर्ज कर विकसित उत्तराखंड लक्ष्य की तरफ बढ़ना है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि तीरथ  का नेतृत्व और मार्गदर्शन हम सब कार्यकर्ताओं को समय-समय पर मिलता रहा है। एक लोकप्रिय और जुझारू नेता के रूप में वे पार्टी के मजबूत स्तंभ की तरह हैं। उन्होंने कहा कि उनके मुख्यमंत्री का संक्षिप्त कार्यकाल रहा हो, राज्यमंत्री का कार्यकाल रहा हो, एमएलसी का कार्यकाल रहा हो, आपने कभी पद से मोह नहीं किया। लेकिन आपकी निष्ठा पार्टी के प्रति जो बनी रही, उसी का परिणाम है कि आज राष्ट्रीय नेतृत्व ने महत्वपूर्ण पद दिया है। उन्होंने विश्वास जताए हुए कहा कि तीरथ सिंह  के नेतृत्व और मार्गदर्शन में 2027 में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाएगी।  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने पुष्पगुच्छ देकर सभी कार्यकर्ताओं की तरफ से उनका स्वागत किया। इस अवसर प्रमुख रूप से राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास, प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार श्रीमती दीप्ति रावत, विधायक उमेश काऊ , प्रेमचंद अग्रवाल, मोहन सिंह रावत, सविता कपूर, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, दायित्वधारी श्री ज्योति प्रसाद गैरोला प्रदेश कार्यालय सचिव श्री जगमोहन रावतप्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *