जातिवाद की राजनीति कर रही कांग्रेस: भट्ट

Oplus_131072

देहरादून । भाजपा  प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पर जातिवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया है। प्रदेश कार्यालय में  7 सितम्बर के सामाजिक सौहार्द संकल्प धरने की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद  भट्ट ने कहा कि भाजपा कांग्रेस की विभाजन की इस आग को देवभूमि में धधकने नहीं देगी और समरसता का संदेश फैलाएगी। जिला अध्यक्षों एवं प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि हम एक जिम्मेदार राजनीतिक दल होने के नाते राज्य में सामाजिक सौहार्द बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, क्यूंकि जिस तरह के जाति आधारित विभाजन के प्रयास राहुल कांग्रेस एवं विपक्ष द्वारा देश और प्रदेश में किए जा रहे हैं, वह बेहद चिंताजनक एवं दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि का माहौल हमेशा से सामाजिक समरसता एवं आपसी सद्भाव का रहा है, ऐसे में कांग्रेस पार्टी द्वारा एक घटना को लेकर दलित अपमान का झूठ फैलाना इस सामाजिक तानेबाने को नुकसान पहुंचा सकता है। लिहाजा अपनी नैतिक जिम्मेदारी के क्रम में पार्टी कार्यकर्ता, मंडल स्तर पर अंबेकर प्रतिमा एवं चित्रों के समक्ष शांतिपूर्ण धरना देगी। ताकि जातीय वैमनस्य की कोशिशों को असफल किया जाए और सामाजिक एकता के भाव का जनजागरण हो। उन्होंने कांग्रेस पर देश व प्रदेश में सोची समझी रणनीति के तहत, जातिवादी राजनीति की आग से खेलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी लगातार पराजय से पूरी तरह टूट चुकी है और अब अंतिम कोशिश के तौर पर समाज में बड़ी टूट करने की फिराक में हैं। इस दौरान  प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, प्रदेश मीडिया प्रभारी  मनवीर चौहान, सह मीडिया प्रभारी  राजेन्द्र नेगी, मीडिया सम्पर्क संयोजक हरीश चमोली, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता, गणेश चंद्रा, गणतंत्र राठौड़ समेत कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *