देहरादून। पौड़ी गढ़वाल जिले की हाई-प्रोफाइल चौबट्टाखाल विधानसभा सीट पर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है और राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। इस सीट पर वर्तमान में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज विधायक हैं। चर्चाओं के अनुसार इस बार भाजपा आलाकमान यहां से नए और युवा चेहरे को मैदान में उतार सकती है। जिसके चलते भाजपा से टिकट दावेदारी के लिए कई नए चेहरे दावेदारी कर रहे हैं। इनमें से छात्र जीवन से ही पार्टी के प्रति समर्पित रहे स्थानीय जगमोहन रावत का नाम सबसे ज्यादा चर्चाओं में हैं। भाजपा प्रदेश संगठन में सक्रिय और भाजपा प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनता के बीच सक्रिय हैं और सांगठनिक कार्यक्रमों के जरिए अपनी जमीन मजबूत कर रहे हैं। मृदुभाषी, मिलनसार रावत की जनता, कार्यकर्ताओं में गहरी पैठ और मजबूत सांगठनिक पकड़ के चलते टिकट की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। संगठन के वफादार सिपाही जगमोहन सिंह रावत का नाम केंद्रीय सर्वे की लिस्ट में सबसे ऊपर आने के बाद, टिकट की आस लगाए बैठे क्षेत्र के अन्य पारंपरिक और कद्दावर नेताओं के खेमे में खलबली मची हुई है। लिस्ट में जगमोहन का नाम सबसे टॉप पर आने से समर्थकों में उत्साह है साथ ही विरोधि खेमे में हलचल मची हुई है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार जगमोहन सिंह रावत का नाम आगे आने से युवा और महिला मतदाता उनके पक्ष में लामबंद हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार इस बार भाजपा से जगमोहन सिंह रावत टिकट की रेस में सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। उनका नाम हाईकमान के सर्वे में टॉप पर आने से चौबट्टाखाल में नए समीकरण बन रहे हैं और कार्यकर्ता एवं जनता उनके पक्ष में लामबंद हो रही है। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि अगर पार्टी जगमोहन रावत को मौका देती है, तो न सिर्फ इस सीट का समीकरण बदलेगा, बल्कि विपक्ष के लिए भी एक बड़ी चुनौती खड़ी होगी। बातचीत में रावत ने बताया कि वह पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता है और संगठन से जो भी निर्देश मिलेगा उसके अनुसार ही वह कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी उन्हें उन्हें चौबट्टाखाल की देवतुल्य जनता की सेवा करने का मौका देती है तो वह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और क्षेत्र के विकास, रोजगार, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे बुनियादी मुद्दों पर जनता के सामने स्पष्ट विज़न रखेंगे।जगमोहन रावत ने कहा कि क्षेत्र की जनसमस्याओं को जनता के साथ मिलकर सुलटाया जाएगा।
