टिकट दावेदारी सर्वे में पहली पसंद बने इंजी. गणेश चन्द्रा

Oplus_131072

देहरादून।पौड़ी।  पौड़ी गढ़वाल जिले की हाई-प्रोफाइल पौड़ी आरक्षित विधानसभा सीट पर आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। इस सीट पर राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। इस सीट पर वर्तमान में राजकुमार पोरी विधायक हैं। चर्चाओं के अनुसार इस बार भाजपा आलाकमान यहां से नए चेहरे को मैदान में उतारने के मूड में है। जिसके चलते भाजपा से टिकट के लिए दावेदारी के लिए कई नए चेहरे दावेदारी कर रहे हैं। इनमें से पार्टी के प्रति समर्पित रहे स्थानीय  इंजीनियर  गणेश चन्द्रा का नाम सबसे ज्यादा चर्चाओं में हैं। आई आई टी एन – रुड़की) से इंजीनियरिंग की डिग्री लेने वाले उत्तराखण्ड सरकार में पूर्व राज्यमंत्री (विदेश निवेश) रहे वरिष्ठ भाजपा नेता इंजीनियर गणेश चंद्रा पौड़ी क्षेत्र में लगातार जनता के बीच सक्रिय हैं और सांगठनिक कार्यक्रमों के जरिए अपनी जमीन मजबूत करने में जुटे हुए हैं। मृदुभाषी, मिलनसार चन्द्रा की जनता, कार्यकर्ताओं में गहरी पैठ और मजबूत सांगठनिक पकड़ के चलते टिकट की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। संगठन के वफादार सिपाही पूर्व राज्यमंत्री गणेश चन्द्रा का नाम केंद्रीय सर्वे की लिस्ट में सबसे आगे चलने के बाद, टिकट की आस लगाए बैठे क्षेत्र के अन्य कद्दावर नेताओं के खेमे में खलबली मची हुई है। लिस्ट में चन्द्रा का नाम सबसे टॉप पर आने से  उनके समर्थकों में उत्साह बना हुआ है। साथ ही विरोधि खेमे में हलचल मची हुई है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार गणेश चन्द्रा का नाम आगे आने से युवाओं,  महिलाओं समेत क्षेत्र के सभी मतदाता उनके पक्ष में लामबंद हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार इस बार  पौड़ी सीट से भाजपा से गणेश चन्द्रा टिकट की रेस में सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। उनका नाम हाईकमान के सर्वे में टॉप पर आने से पौड़ी में नए समीकरण बन रहे हैं और वर्तमान विधायक से नाराज चल रही क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ता उनके पक्ष में लामबंद होने लगे हैं। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि अगर पार्टी  पूर्व इंजीनियर गणेश चन्द्रा को मौका देती है, तो न सिर्फ इस सीट का समीकरण बदलेगा, बल्कि क्षेत्र का चहुँमुखी विकास भी हो सकता है।  वरिष्ठ पत्रकार गणेश राठौड़ से बातचीत में श्री चन्द्रा ने कहा  कि वह पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता है और अगर पार्टी उन्हें उन्हें पौड़ी की देवतुल्य जनता की सेवा करने का मौका देती है तो वह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, रोजगार, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे बुनियादी मुद्दों को जनता के सामने रखा जाएगा । उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनसमस्याओं को जनता के साथ मिलकर सुलटाया जाएगा।पलायन रोकने, महिलाओं, युवाओं को रोजगार देने के साथ ही, पौड़ी की शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़कों की बेहतरी के लिए जनता के साथ मिलकर काम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *