देहरादून। पौड़ी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ दावेदार गणेश चन्द्रा के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा कार्यालय में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने गणेश चन्द्रा की उपस्थित में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।इस अवसर पर गणेश चन्द्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज भारत वैश्विक मंच पर एक नई पहचान बना रहा है और उनके ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करने के लिए उत्तराखंड का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन सभी कार्यकर्ताओं के लिए राष्ट्रसेवा और समर्पण की एक खुली किताब है। उनके अंत्योदय के संकल्प और जनकल्याणकारी योजनाओं ने देश के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास पहुँचाया है। श्री चन्द्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ‘विश्वगुरु’ बनने की राह पर तेजी से अग्रसर है। श्री गणेश ने कहा कि पौड़ी विधानसभा क्षेत्र का प्रत्येक नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ उनके संकल्पों के साथ खड़ा है।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के सेवा और समर्पण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
इस गरिमामयी कार्यक्रम में प्रदेश संगठनमंत्री नरेश बंसल, प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, राज्य आंदोलनकारी
प्रदेश कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य गणतंत्र सिंह राठौड़, भाजपा नेता नितिन नवानी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुलोचना राणा, हिमांशु रावत,
कई वरिष्ठ पदाधिकारी, मातृशक्ति और युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
वहीं धर्मनगरी हरिद्वार के मिश्री मठ में साधु-संतों ने इस दिन को ‘मानव सेवा दिवस’ के रूप में मनाया गया। ऋषिकेश के प्रसिद्ध त्रिवेणीघाट पर 1008 हरिओम महाराज के सानिध्य में एक विशाल 1008 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन हुआ। संतों-महात्माओं और स्थानीय नागरिकों ने आहुति डालकर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की।
[1]
