दूसरे चरण की यात्रा भी जोर पकड़ने लगी
देहरादून। मानसून की रफ्तार धीमी होने के साथ ही बदरीनाथ धाम की दूसरे चरण की यात्रा भी जोर पकड़ने लगी है। धाम में प्रतिदिन चार से पांच हजार तीर्थ यात्री पहुंच रहे हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस, प्रशासन और बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने भी व्यवस्थाएं तेज कर दी हैं।बदरीनाथ धाम में अब तक 17 लाख 70 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। दूसरे चरण की यात्रा शुरू होने के साथ ही मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बढ़ गई है। मंदिर मार्ग से लेकर तप्तकुंड तक यात्रियों की भीड़ नजर आ रही है।
