डीएवी में abvp ने लहराया परचम,राणा बने अध्यक्ष
देहरादून। डीएवी पीजी कॉलेज में एक बार फिर abvp के नवदीप राणा ने एनएसयूआई के सौरभ सेमवाल को 94 मतों से हराकर अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।
डीएवी पीजी कॉलेज में छह पदों के लिए 28 प्रत्याशी मैदान में थे। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के नवदीप राणा और एनएसयूआई के सौरभ सेमवाल के साथ अन्य दावेदारों की मौजूदगी से मुकाबला बहुकोणीय हो गया था। लेकिन आर्यन छात्र संगठन के अमित सिंह और तान्या कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए। हालांकि तीसरे नंबर पर रहे अमित को 998 छात्रों ने अपना मत दिया। जबकि तान्या सिर्फ 36 वाेट ही जुटा पाई। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर हर्ष रावल और एसएफआई के शैलेंद्र सिंह के बीच मुकाबला हुआ। इसमें शैलेंद्र ने 785 मतों से जीत हासिल की। जबकि सचिव पद के निर्दलीय प्रत्याशी नीलांश ने सत्यम शिवम छात्र संगठन के दीपक राणा को 402 मतों से शिकस्त दी। सह-सचिव (छात्रा आरक्षित) पद के लिए सर्वाधिक 10 छात्राओं ने दावेदारी की थी। इनमें अनुष्का ठाकुर ने 892 मतों से जीत हासिल की। वहीं, कोषाध्यक्ष पद के लिए छह छात्राओं के बीच हुए मुकाबले में अंजलि भट्ट ने 1507 मतों से जीत दर्ज की। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि का पद अनुज डोभाल ने 1247 मतों से जीता।
