कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक अंदाज में किया अतिथि का अभिनंदन

कार्यक्रम के दौरान सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनोद खंडूड़ी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को देवभूमि की पहचान, पारंपरिक उत्तराखण्डी टोपी पहनाकर उनका आदर-सत्कार किया।

इसके साथ ही, प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत ने जैदी का स्वागत करते हुए उन्हें उन्हें शॉल ओढ़ाया। श्री रावत ने जैदी को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन पर आधारित एक प्रेरणादायक पुस्तक और उनका एक सुंदर चित्र एवं पार्टी की पत्रिका देवकमल की प्रति सप्रेम भेंट की।

इस दौरान जैदी ने कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं से आत्मीयता के साथ भेंट की। जैदी ने उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न सामाजिक, राजनैतिक और संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।
उन्होंने इस दौरान कार्यकर्ताओं से केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम छोर पर बैठे लोगों तक पहुँचाने के लिए प्रेरित करने के साथ ही संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने को कहा। वहीं कार्यालय की पत्रिका देवकमल की प्रति भेंट की।
इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
