दुष्यंत की ताजपोशी बहन और बेटी का अपमान : शैलजा

देहरादून। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी सैलजा ने दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के फैसले पर केंद्र सरकार पर हमला बोला। मीडिया से वार्ता में उन्होंने कहा कि इस निर्णय से राज्य की जनता में निराशा और रोष है। उन्होंने इसे उत्तराखंड की जनता के मुंह पर तमाचा करार देते हुए कहा कि कांग्रेस इसके विरोध में प्रदेशभर में आंदोलन करेगी। शैलजा ने कहा, राज्य में अंकिता भंडारी हत्याकांड, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, पेपर लीक, भूमि माफिया, खनन और पलायन जैसे गंभीर मुद्दे लगातार बने हुए हैं, लेकिन सरकार इनका समाधान करने में विफल रही है। अंकिता भंडारी हत्याकांड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, जब तक पीड़ित परिवार को पूर्ण न्याय नहीं मिलता, कांग्रेस अपना संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने मामले में सबूतों से कथित छेड़छाड़ और वीआईपी का नाम सामने आने के बावजूद कार्रवाई न होने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, जांच हुए बिना दुष्यंत गौतम को क्लीन चिट देते हुए उनकी राज्यपाल के पद पर ताजपोशी, एक बहन और बेटी का है अपमान है। कांग्रेस प्रभारी ने बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित अनियमितता प्रकरण पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, भाजपा धर्म और आस्था के नाम पर राजनीति करती है। उन्होंने प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, मंत्री के साथ ऐसा हो रहा है तो क्या महिलाएं सुरक्षित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह केवल घरेलू हिंसा का मामला नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *