राज्यमंत्रिमण्डल ने अनुपूरक बजट के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले किए गए। कुल 26 प्रस्तावों को कैबिनेट ने मंजूरी दी। कैबिनेट ने वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए अनुपूरक बजट के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।  अनुपूरक बजट 7400 करोड़ रुपये के करीब है। इस वर्ष उपनल कर्मियों को समान कार्य समान वेतन, हाईस्कूल और इंटर के छात्रों को टैबलेट समेत कई महत्वपूर्ण निर्णय किए गए हैं। मंत्रिमंडल ने राज्य के ज्यादा से ज्यादा एसटी-एसटी छात्रों को फ्री कोचिंग योजना के दायरे में लाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय किया गया। इसके तहत समाज कल्याण विभाग की निशुल्क कोचिंग योजना के लिए परिवार की सालाना आय की सीमा को दो लाख रुपये से बढ़ाकर आठ लाख रुपये करने का प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई। एससी-एसटी छात्रों को रोजगारपरक कोचिंग कराई जाएगी। ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं में अधिक से अधिक संख्या में एससी एसटी छात्रों का पास होने का प्रतिशत बढ़े।एक जिला एक खेल योजना को बढ़ाने को कैबिनेट ने मुख्य प्रशिक्षक के पद सृजित करने का निर्णय लिया। इसके तहत हर जिले में एक मुख्य प्रशिक्षक का पद सृजित होगा। साथ ही एक मुख्य प्रशिक्षक का पद निदेशालय स्तर पर भी सृजित होगा। मुख्य प्रशिक्षक के कुल 14 नए पद सृजित किए जाएंगे।कैबिनेट ने तय किया है कि अब 28 प्रतिशत अंक लाने पर भी दिव्यांगजन छात्रों को पास किया जाएगा। उन्हें पांच प्रतिशत अंक की छूट देने का निर्णय कैबिनेट ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *