क्यूजा घाटी में पर्यटन की अपार सम्भावनाएं : तिवारी

ऊखीमठ।  जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन्त तिवारी ने क्यूजा घाटी के विभिन्न गावों का भ्रमण कर जन समस्याएं सुनीं तथा जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि क्षेत्र में फैली हर समस्या के निराकरण की सामूहिक पहल की जायेगी। उन्होंने क्यूजा घाटी के विभिन्न तीर्थ स्थलों में पूजा – अर्चना कर पुण्य अर्जित करते हुए कहा कि क्यूजा घाटी के कण – कण में हजारों देवी – देवताओं का वास है जिससे सम्पूर्ण घाटी में तीर्थाटन व पर्यटन की अपार सम्भावनाये है । जिला उपाध्यक्ष सुमन्त तिवारी ने क्यूजा घाटी के कण्डारा, क्यूजा, कणसिली, जाबरी,कान्दी, बाडब,किणझाणी, चन्द्रनगर, कोन्था, भणज,अखोडी मचकण्डी सहित गाँव का भ्रमण कर जन समस्याएं सुनीं तथा ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि क्षेत्र में फैली हर समस्या के निराकरण के लिए सामूहिक पहल की जायेगी। उन्होंने कौलाजीत मन्दिर कान्दी, राज राजेश्वरी मन्दिर किणझाणी तथा सौर भुतेर में पूजा – अर्चना कर पुण्य अर्जित किया। उनके आगमन पर प्रधान कान्दी मीना देवी ने मोटर मार्ग से कौलाजीत मन्दिर पैदल सम्पर्क मार्ग पर रैलिगं निर्माण की मांग की जिस पर जिला उपाध्यक्ष नें रेलिग निर्माण के लिए डेढ़ लाख रुपये की घोषणा की। प्रधान क्यूजा विनीता देवी ने बासबाडा – मोहनखाल मोटर से गडेरी तक मोटर मार्ग तथा चौकूली से क्यूजा पेयजल योजना के निर्माण की। प्रधान किणझाणी महेंद्र सिंह नेगी ने चोपता – सौर भुतेर – कौलाजीत – कार्तिक स्वामी तथा चोपता – राकसी – मोहनखाल पैदल ट्रेको को विकसित करने की मांग की।  चन्द्रनगर के व्यापारी लक्ष्मण सिंह ने पशुपालन केन्द्र में सुविधा सुधार की मांग की। प्रधान अखोडी रेखा देवी ने पी एम जी एस वाई के भणज – अखोडी मोटर मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुस्तो के निर्माण को ग्रामीणों के खेतों के मुआवजा दिलाने की मांग की तथा सौर – भुतेर तीर्थ में पेयजल योजना के निर्माण की मांग की जिस पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन्त तिवारी ने पेयजल योजना के निर्माण के लिए दो लाख रुपये तथा जिला पंचायत सदस्य कण्डारा सुमन नेगी ने अखोडी गाँव में सौर भुतेर प्रवेश द्वार निर्माण के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन्त तिवारी ने जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि हर समस्या के निराकरण के लिए सामूहिक पहल की जायेगी तथा सम्पूर्ण क्यूजा घाटी में तीर्थाटन, पर्यटन व होम स्टे योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए सघर्ष किया जायेगा ! उनके आगमन पर ग्रामीणों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया! इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य कालीमठ विनोद राणा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगम्बर सिंह नेगी, आशीष चौहान, कुवर सिंह नेगी, सन्दीप सिंह, धर्म सिंह नेगी, लोकेश शुक्ला, मकर सिंह नेगी आदि थे।

लक्ष्मण सिंह नेगी।

वरिष्ठ पत्रकार, ऊखीमठ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed