उक्रांद शहीद राज्यान्दोलनकारियों को गैरसैंण जाकर देगा श्रद्धांजलि

देहरादून । पत्रकारों से वार्ता करते हुए उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने कहा कि उक्रांद के सभी कार्यकर्ता दो अक्टूबर को गैरसैंण में जुटेंगे और राज्य आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले 42 वीर राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि देंगे। पत्रकार वार्ता में उक्रांद के अध्यक्ष ने कहा कि गैरसैंण उत्तराखंड राज्य आंदोलन का केंद्र बिंदु रहा है। 42 शहादतें राज्य के साथ गैरसैंण को राज्य की राजधानी लिये हुई। उन 42 शहादतों को नमन व श्रद्धांजलि  देने के लिए दो अक्टूबर को उक्रांद के कार्यकर्ता गैरसैंण जाकर शहीद राज्य आंदोलनकारियों अपनी श्रद्धांजलि देंगे। गैरसैंण में शहीद राज्यान्दोलनकारियों को नमन करने के बाद दल के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता राज्य भ्रमण कार्यक्रम में जायेंगे। इस दौरान भट्ट ने  वर्तमान में संगठन को और मजबूती के लिये भंग केंद्रीय कार्यकारिणी को पुनः बहाल की  घोषणा की, जिसमें सभी पदाधिकारी अपने पद के अनुरूप कार्य करते हुये जन, जन के बीच जाकर दल की सक्रिययता को बढ़ाएंगे।  इस मौके पर दल के वर्तमान केंद्रीय महामंत्री जयप्रकाश उपाध्याय को केंद्रीय कार्यालय का प्रभारी नियुक्त  किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से दल की नीतियों को जनता तक पहुचाने की अपील की। प्रेस वार्ता में त्रिवेंद्र सिंह पँवार, पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, एपी जुयाल,लताफत हुसैन,जय प्रकाश उपाध्याय,बहादुर सिंह रावत,सुनील ध्यानी,रेखा मिंया,राजेश्वरी रावत,महेंद्र रवार,दीपक गौनियाल,प्रताप कुँवर,उत्तम रावत,अशोक नेगी,राजेन्द्र बिष्ट,उमेश खंडूरी,समीर मुंडेपी,आंनद सिंह तड़ियाल,विजेंदर रावत,दीपक रावत,ऋषि राणा,राजेन्द्र प्रधान, नवीन भदूला,लक्ष्मी कांत भट्ट,मनोज वर्मा,किरण रावत,मिनांक्षी,सीमा रावत आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed