उक्रांद महानगर महिला कार्यकारणी का विस्तार
देहरादून । उत्तराखंड क्रान्ति दल लगातार अपने संगठन को मजबूत करने में जुटा हुआ है। इसी क्रम में सोमवार को महानगर महिला ईकाई देहरादून की महानगर महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी गठित कर
मीनाक्षी सिंह,राजेंद्रजीत सक्सेना को महामंत्री का दायित्व दिया ,जबकि नेहा पंखोली, कोपल सिंघल को नगर संगठन मंत्री बनाया गया। वहीं आशा पयाल सविता
कश्यप को महानगर उपाध्यक्ष बनाया गया। महानगर की महिला अध्यक्ष किरन रावत कश्यप ने महानगर महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी की सूची जारी करते हुये कहा कि देहरादून के सौ वार्डो में महिला प्रकोष्ठ संगठन को मजबूती करेगा। प्रकोष्ठ महिलाओं के अधिकारियों के लिये हमेशा संघर्षरत रहेगा। कश्यप ने कहा कि महिला उत्पीड़न को कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उक्रांद की नीतियों को जन, जन तक पहुँचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के मध्यनजर महानगर संगठन को वार्ड स्तर तक मजबूती किया जाएगा। इसके साथ ही सह संगठन मंत्री नीलम, गार्गी रौतेला, महानगर प्रचारमंत्री नीलम रावत, पूजा महर,सह प्रचार मंत्री आज्ञा सिंघल,शोभा तड़ियाल, संयुक्त मंत्री योगिता पांडे,प्रेमादेई को बनाया गया। सोनबाला रावत,पूनम धीमान,संगीता जायसवाल,सुनीता सैनी को महानगर कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। कार्यक्रम में सभी महिला पदाधिकारियों का स्वागत किया गया । महिला कार्यकर्ताओं दल की मजबूती के लिए मजबूती के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता किरन रावत कश्यप ने की । कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सुनील ध्यानी, लताफत हुसैन,जय प्रकाश उपाध्याय,राजेश्वरी रावत,सीमा रावत,प्रमिला रावत, पंकज रतूड़ी, राजेन्द्र नेगी,पीयूष सक्सेना आदि थे।
