कुमाऊं से चली दिल्ली के लिए बस

नैनीताल। सरकार द्वारा एसओपी जारी होने के बाद उत्तराखंड़ की रोडवेज की बसें अन्य राज्यों की सड़कों पर दौड़ने लगी है। कोरोना के बीच में बसों का संचालन होने होने से यातायात सुगम होगी। कोरोना के चलते लम्बे समय बाद रोडवेज की बसें सड़कों पर दौड़ने लगी है। एसओपी जारी होने के बाद 30 सितम्बर से बसें अन्य राज्यों की सड़कों पर दिखाई देगी।बुधवार को रोडवेज ने दिल्ली के लिए बसों का संचालन शुरू कर दिया है। अलग-अलग डिपो से 29 बसें पहले दिन दिल्ली के लिए रवाना होंगे। आज रोडवेज की पहली बस कुमाऊं के हल्द्वानी से सवारियां लेकर दिल्ली के लिए चली। अब रोडवेज उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल, चंडीगढ़ व पंजाब के लिए बस संचालन शुरू करने जा रहा है। गाइडलाइन के अनुसार यात्री मास्क पहने हुए थे। दिल्ली के आइएसबीटी बंद होने के चलते यात्रियों  को कौशांबी स्टेशन पर उतारा जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *