दरिन्दों को जल्द मिले फांसी की सजा: रंजना

कोटद्वार। कोटद्वार महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रंजना रावत ने दरिंदगी की शिकार हाथरस की बिटिया के हत्यारों को शीघ्र फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से फांसी देने की मांग की है। महिला कांग्रेस ने महिलाओं के साथ बढ़ती हैवानियत और हिंसा पर केंद्र सरकार से महिलाओं के लिए बने कानूनों और कानूनों का कड़ाई से पालन न करने पर रोष जताया है। उन्होंने हाथरस की दलित युवती के साथ चार युवक द्वारा दरिंदगी की गई। रंजना ने कहा कि इतना दुस्साहस आज जो एक सभ्य समाज में हो रहा है ऐसी परिस्थितियों में उत्तर प्रदेश सरकार और उसकी पुलिस की इस मामले में बड़ी संदिग्धता है। रंजना रावत ने कहा कि हाथरस की घटना ने इंसानियत को शर्मशार किया है और फिर एक बार निर्भया कांड जैसी घटना सामने आई है। उन्होंने कहा कि जहां उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर तमाम तरह के ऑपरेशन का नाम देकर महिलाओं को भरोसा दिला रही है कि महिलाओं को  सुरक्षा मिलेगी,लेकिन इसके बावजूद महिलाएं सुरक्षित नही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे दरिन्दे समाज के लिए खतरा है, इसलिए ऐसे दरिन्दों को जिंदा रहने का कोई अधिकार नहीं है। रंजना ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को कैसे रोका जाए, समाज में इस तरह की विकृत मानसिकता क्यों पैदा हो रही है इस पर  समाज के जिम्मेदार लोगों और बुद्धिजीवियों को चिंतन करना होगा। रंजना ने कहा कि भाजपा और उसके लोग जो महिलाओं को सम्मान और महिलाओं की हिफाजत की बात करते हैं लेकिन ठीक इसके विपरीत आज देश और प्रदेश में महिलाओं के प्रति लगातार अपराध बढ़ रहे हैं जिस कारण महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि हाथरस के इस दलित परिवार को वहां की पुलिस  द्वारा डराया धमकाया गया और दरिंदगी की शिकार युवती की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार रात को ही कर देना पुलिस और प्रशासन को संदेह के घेरे में लाता है, जिसकी उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *