कोरोना से रविवार को हुई सात मौतें, 427 संक्रमित मिले

देहरादून।  आज को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 427 कोरोना संक्रमित मिले, जबकि सात कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई।  इसी के साथ प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 89645 हो गई है, जबकि आज 229 लोग ठीक हुए। अब प्रदेश में 5625 प्रभावित है। वहीं कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 1483 पर पहुँच गई है। वहीं स्वस्थ होने वालों की दर 90.78 प्रतिशत हो गई है। रविवार को देहरादून में 172, हरिद्वार में 34, नैनीताल में  106, पौड़ी गढ़वाल में 11, पिथौरागढ़ में 7, रुद्रप्रयाग में 4, टिहरी गढ़वाल में 24, ऊधमसिंह नगर में 25  उत्तरकाशी में 27 लोग  कोरोना से संक्रमित पाए गए। वहीं आज एम्स ऋषिकेश में 55 व 49  जोली ग्रांंट हॉस्पिटल में 51 वर्षीय महिलाओं की, कैलाश हॉस्पिअल में 63 व 74 वर्षीय पुरुषों, जिला अस्पताल पिथौरागढ़ में 55 वर्षीय महिला एवं एसटीएच हल्द्वानी में 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *