राममंदिर निर्माण के लिये साधु ने दिया एक करोड़ का दान

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गुफा में रहने वाले साधु स्वामी शंकर दास उर्फ फक्कड़ बाबा ने अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के निर्माण के लिए एक करोड़ की राशि दान दी है। उन्होंने संघ परिवार की ओर से राम मंदिर निर्माण के लिए चलाए जा रहे निधि समर्पण अभियान के तहत एक करोड़ का चेक समर्पित किया।
स्वामी शंकर दास ने कहा कि मैं करीब 50 साल से भी अधिक समय से गुफा में रह रहा हूँ। जब मुझे विश्व हिंदू परिषद के अभियान के बारे में पता चला तो मैंने सोचा कि क्यों न उस कार्य के लिए दान किया जाए, जिसका सपना मैं जीवनभर देखता रहा हूं। बाबा ने अपने जीवन की सारी जमा पूंजी अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर के निर्माण के लिए दान में दे दिया।
स्वामी शंकर दास के एक करोड़ का चेक देने पर बैंक के अधिकारी भी आश्चर्यचकित थे, लेकिन उनका अकाउंट चेक करने पर पाया कि उसमें इतनी राशि थी। इसके बाद बैंके के अधिकारियों ने इसके बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोगों से संपर्क किया और उन लोगों ने ब्रांच पहुंचकर शंकर दास के चेक को राम मंदिर ट्रस्ट के खाते में जमा करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *