आज मिले 103 कोरोना संक्रमित , चार की मौत
देहरादून ।स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार गुरुवार को 103 कोरोना संक्रमित मिले, जबकि चार संक्रमित मरीजों की मौत हुई । सात जिलों में कोई संक्रमित नहीं मिले। अब कुल संक्रमितों की संख्या 96384 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को दो सप्ताह के बाद एक दिन में सौ से ज्यादा संक्रमित मामले मिले हैं। 24 जनवरी के बाद से प्रदेश में रोजाना सौ से कम कोरोना संक्रमित मिल रहे थे। देहरादून जिले में 67 कोरोना मरीज मिले हैं। नैनीताल जिले में 16, हरिद्वार में आठ, ऊधमसिंह नगर में सात, पिथौरागढ़ में तीन, अल्मोड़ा जिले में दो संक्रमित मिले हैं। गुरुवार को प्रदेश में चार संक्रमितों की मौत हुई। एम्स ऋषिकेश में एक, कैलाश हॉस्पिटल में एक, सिनर्जी हाॅस्पिटल में एक, अरिहंत हाॅस्पिटल में एक मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। प्रदेश में 1659 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 92 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। इन्हें मिलाकर 92372 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 1002 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।
