आनन्द को मिला ईमानदारी, लगन व निष्ठा का पुरस्कार

ऊखीमठ। कांग्रेस सेवा दल के पूर्व जिलाध्यक्ष व ऊखीमठ के प्रतिष्ठित व्यापारी आनन्द सिंह रावत को कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश महामंत्री नियुक्त होने पर स्थानीय व्यापारियों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह बना हुआ है। आनन्द सिंह रावत को कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश महामंत्री नियुक्त होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष इन्द्र प्रकाश अग्रवाल, केदारनाथ विधायक मनोज रावत का आभार व्यक्त किया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट का कहना है कि आनन्द सिहं रावत को कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ का महामंत्री का दायित्व दिये जाने से संगठन को मजबूती मिलेगी। कांग्रेस सेवा दल जिलाध्यक्ष रणजीत रावत का कहना है कि आनन्द सिहं रावत द्वारा हमेशा संगठन के प्रति निष्ठा व ईमानदारी से कार्य किया है उसी परिणाम स्वरूप आज संगठन ने उन्हें प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी दी है! गुरिल्ला संगठन की जिलाध्यक्ष बसन्ती रावत ने कहा कि आनन्द सिहं रावत को व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश महामंत्री का दायित्व देने से मिशन 2022 में संगठन को मजबूती मिलेगी। पूर्व प्रधानाचार्य मोहन सिंह बजवाल ने कहा कि आनन्द सिहं रावत हमेशा संगठन के सच्चे प्रहरी रहे हैं, इसलिए संगठन द्वारा आज उन्हें बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है। नवदीप नेगी ने कहा कि आनन्द सिहं रावत को संगठन द्वारा प्रदेश स्तरीय जिम्मेदारी देने से केदार घाटी का गौरव बड़ा है। कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री आनन्द सिहं रावत ने कहा कि संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें दी गयी है उनका निर्वहन ईमानदारी, लगन व निष्ठा से किया जायेगा। आनन्द सिहं रावत को कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश महामंत्री बनाये जाने पर ब्लॉक अध्यक्ष बीरेन्द्र असवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य व न्याय पंचायत मनसूना प्रभारी सोमेश्वरी भटट्, प्रहलाद राणा, सुरेन्द्र पुष्वाण,उदय सिंह चौहान, राम प्रकाश, प्रदीप लाल, भूपाल सिहं बिष्ट, बिक्रम रावत, शिव लाल, रामी देवी, राम दुलारी, जयन्ती देवी, रोशनी देवी, कैलाश पुष्वाण, कर्मवीर कुवर, चैत सिहं सेमवाल ने केन्द्र व प्रदेश कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया।
लक्ष्मण सिंह नेगी, वरिष्ठ पत्रकार ऊखीमठ।
