पौड़ी के हर पुलिस मैस में बनेगा पहाड़ी भोजन

सतपुली। पौडी एसएसपी पी रेणुका देवी द्वारा स्थानीय पहाड़ी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए एक पहल की गयी है। जिसके तहत जनपद के थानों और पुलिस लाइन में एक दिन जवानों के लिए मेस में स्थानीय पहाड़ी भोजन  बनाया जायेगा। वही सतपुली पुलिस ने मेस में पुलिस कर्मियों के लिए स्थानीय पहाड़ी भोजन चेंसा, मंडवे की रोटी, तिल की चटनी और झंगोरे की खीर बनायी ।

पहाड़ी भोजन की सभी पुलिस कर्मियों ने काफी तारीफ की और पहाड़ी भोजन को मेस में सम्मिलत होने पर खुशी जतायी । थानाध्यक्ष सन्तोष पैथवाल ने बताया कि मेस में पहाड़ी भोजन बनने से पुलिस कर्मियों में भी काफी उत्साह नजर आया है। पहाड़ी भोजन स्वादिस्ट ही नही बल्कि स्वास्थ्य के लिए काफी पोष्टिक भोजन है इसलिए पहाड़ी भोजन को मेस में सप्ताह में एक दिन बनाया जाएगा ।

  • सतपुली से पुष्पेन्द्र राणा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *