कलिकाल में प्रत्यक्ष फल देती है माँ दुर्गा

ऊखीमठ।  कालीमठ घाटी के रूच्छ महादेव व कोटि माहेश्वरी तीर्थ में बाबा शिवगिरी महाराज व स्थानीय जनता के सहयोग से नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत् महापुराण ज्ञान में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु सैकड़ों श्रद्धालु कथा श्रवण कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं।

नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत् महापुराण ज्ञान यज्ञ के आयोजन से कालीमठ घाटी का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है । श्रीमद् देवी भागवत् महापुराण ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन कथावाचक आचार्य सुरेशानन्द गौड़ ने भगवती दुर्गा को अनेक नाम से पुकारा जाता है, मगर भगवती दुर्गा के 32 नाम का उच्चारण विशेष रूप से लिया जाता है । उन्होंने कहा कि भगवती दुर्गा ही कलिकाल में प्रत्यक्ष फल देनी वाली है इसलिए भगवती दुर्गा का स्मरण सदैव करना चाहिए।  कथावाचक आचार्य सुरेशानन्द गौड़ ने कहा कि भगवती दुर्गा को जो मनुष्य जिस भाव से भजता है उस मनुष्य को उसी प्रकार के फल मिलते हैं।

इस मौके पर ओम प्रकाश भटट्, प्रेम प्रकाश भटट्, महेश चन्द्र सती, विपिन भटट्, सत्यानन्द भटट्, राजेन्द्र प्रसाद सेमवाल, गया दत्त भटट्, पूर्व प्रधान लक्ष्मण सिंह सत्कारी, मोहन सिंह राणा, दिनेश सत्कारी, राजेन्द्र सत्कारी,प्रताप सत्कारी, मातवर सिंह राणा, कैलाश राणा सहित कालीमठ घाटी के विभिन्न गावों के श्रद्धालुओं व महिला मंगल दल, युवक मंगल दल खोन्नू के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

  • लक्ष्मण सिंह नेगी, वरिष्ठ पत्रकार ऊखीमठ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *