दिव्य संत के पद चिन्हों पर चले युवा पीढ़ी : धस्माना
रायवाला। ” मन चंगा कठौती मे गंगा ” को साबित करने वाले शिद्ध संत शिरोमणी गुरु रविदास जयंती के अवसर पर मिलन केन्द्र पंचायत भवन प्रतीत नगर रायवाला में पौराणिक देवभूमि सोसाइटी के तत्वावधान में 644 वीं श्री गुरु रविदास जयन्ती समारोह उत्साह हर्षोलास के साथ धूमधाम से मनाया गया।
संस्था अध्यक्ष आचार्य सुमन धस्माना ने क्षेत्र वासियों को रविदास जयंती की शुभ कामनाऐं देते हुए कहा कि संत शिरोमणी रविदास जी का जीवन अद्भुत प्रसंगों से भरा है, जो दया,प्रेम, क्षमा धैर्य सौहार्द समानता शिथिलता एवं विश्व बन्धुत्व जैसे गुणों की प्रेरणा देता है ।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष ग्राम प्रधान अनिल कुमार ने कहा कि संत रविदास जी की खासियत थी कि बहुत दयालु एवं गरीब असहाय दीनदुखियों की मदद करना उनका स्वभाव था । साधु संतों की सेवा में सदैव तत्पर रहते थे । उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों से बचने के लिए खूव आवाज उठाई छुआ छूत आदि का जमकर विरोध किया और जीवन भर इन कुरीतियों के खिलाफ जन हित का कार्य करते रहे ।
कार्यक्रम संयोजक आचार्य चन्द्रेश्वर धस्माना ने कहा कि वाली पीढी को इन दिव्य संत के पद चिन्हों पर चलकर शिक्षा व संस्कारवान गुण अर्जित करना अति आवश्यक है । इस मौके पर पौराणिक देवभूमि सोसाइटी द्वारा बच्चों को नोट बुक, पेंसिल, रबड, कटर देकर प्रोत्साहित किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान अनिल कुमार,न्याय पंचायत श्यामपुर के पटवारी नीरज कॉन्त, इको विकाश समित के अध्यक्ष मुकेश भट्ट, वार्ड सदस्य अजय गिहार, युवक मंगल दल अध्यक्ष अंकित तिवाडी, सर्वेश्वर प्रसाद ग्वाडी, मनोज भटट कुलवीर राणा आदि थे।

