आज मिले 78 कोरोना संक्रमित

देहरादून। राज्य में कोरोना फिर से बढ़ने लगा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शनिवार को 78 कोरोना संक्रमित मिले।  इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ कर 97363 पर पहुँच गया है, जबकि 93667 लोग स्वास्थ्य हो चुके हैं।

शनिवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार हरिद्वार व नैनीताल में 23-23, देहरादून में 21, टिहरी व यूएस नगर में 3-3, पिथौरागढ़ में 2 तथा बागेश्वर, पौड़ी व उत्तरकाशी में 1-1 कोरोना संक्रमित मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *