सैन्य सम्मान के साथ जवान को दी अंतिम विदाई

ऊखीमठ। मदमहेश्वर घाटी की सीमान्त ग्राम पंचायत गौण्डार निवासी व 4 गढ़वाल राफल्स में तैनात 30 वर्षीय अरुण पंवार पुत्र शिवशरण पंवार का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से मदमहेश्वर घाटी में मातम पसरा हुआ है । रविवार को उनका अन्तिम संस्कार मधु गंगा के किनारे उनके पैतृक घाट पर गमगीन माहौल में सैन्य सम्मान के साथ किया गया। वे अपने पीछे माता – पिता, भाई, पत्नी व दो वर्षीय बालिका को छोड़ गये।

विदित हो कि 4 गढवाल राफल्स में तैनात अरूण पंवार की डयूटी के दौरान तबियत खराब हो गयी थी। लम्बे समय से उनका इलाज आर – आर हास्पिटल दिल्ली में चल रहा था। इलाज के दौरान शनिवार को उन्होंने अन्तिम सांस ली।  रविवार सुबह उनके पार्थिव शरीर को वाहन द्वारा अकतोली लाया गया व अकतोली से मधु गंगा के किनारे तक निकली शव यात्रा में ग्रामीणों व परिजनों ने उन्हें नम आंखो से विदाई दी। सैन्य सम्मान के साथ उनका अन्तिम संस्कार गमगीन माहौल में किया गया। उनके निधन पर  उनके निधन पर केदारनाथ विधायक मनोज रावत, पूर्व विधायक शैलारानी रावत, आशा नौटियाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चण्डी प्रसाद भटट्, क्षेत्र पंचायत प्रमुख श्वेता पाण्डेय, कनिष्ठ प्रमुख शैलेन्द्र कोटवाल, जिला पंचायत सदस्य कालीमठ विनोद राणा, प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष रावत, शिव सिंह रावत सहित मदमहेश्वर घाटी के जनप्रतिनिधियों, परिजनों व ग्रामीणों ने शोक संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed