आज 547 कोरोना संक्रमित मिले, दो की मौत
देहरादून। प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं सोमवार को पूरे प्रदेश में 547 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए, जबकि कोरोना से संक्रमित दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। उत्तराखंड में लगातार दूसरे दिन कोरोना के 547 संक्रमित पाए गए जबकि दो संक्रमितों की मौत हुई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर एक लाख 2811 पर पहुँच गए हैं।वही 96296 सही हुए। अब सक्रिय संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3201 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार सोमवार को देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज में 54 और महंत इंदिरेश अस्पताल में 63 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। आज देहरादून में 224, हरिद्वार में 194, यूएस नगर में 51, नैनीताल में 33, पौड़ी गढ़वाल में 21, टिहरी गढ़वाल में 16, अल्मोड़ा, चमोली व रुद्रप्रयाग में 2-2, बागेश्वर व चंपावत में 1-1 कोरोना से संक्रमित मिले।
