आज मिले 787 संक्रमित, तीन मौत
देहरादून । प्रदेश में कोरोना का कहर थमने का नाम नही ले रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार बृहस्पतिवार को कोरोना से 3 लोगों की मौत हुई, जबकि 787 लोग संक्रमित पाए गए। सबसे ज्यादा मामले देहरादून से आए, जबकि हरिद्वार में भी लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का मामला बढ़कर 105498 तक जा पहुंची हैं, वही अब तक कोरोना से 1744 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। बृहस्पतिवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून में 239 संक्रमित पाए गए हैं। वहीं हरिद्वार में 277, नैनीताल में 132 संक्रमित मिले। वही चंपावत में 16, चमोली में 10, बागेश्वर, अल्मोड़ा में 16, पौड़ी में 8, पिथौरागढ़ में 6, रुद्रप्रयाग में 12, टिहरी गढ़वाल में 39, उधमसिंह नगर में 34 औऱ उत्तरकाशी में 7 संक्रमित मिले।
