कोरोना का कहर, 17 की मौत, 2402 संक्रमित

देहरादून। शुक्रवार को राज्य में कोरोना कहर बनकर टूटा। शुक्रवार को कोरोना से 17 लोगों की मौत हुई जबकि 2402 संक्रमित पाए गए, जबकि 1080 मरीज ठीक  हुए हैं। प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,18,646  पर पहुँच गई है। इनमे से 1,00,857 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 1819 मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 13,546 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। शुक्रवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज देहरादून में 1051,हरिद्वार में 539, अल्मोड़ा में 48, बागेश्वर में 19, चमोली में 29, चम्पावत में 52, , नैनीताल में 296, पौड़ी में 76, पिथौरागढ़ में 2, रुद्रप्रयाग में 17, टिहरी में 39, उधमसिंह नगर में 220 और उत्तरकाशी में 14  लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *