रविवार को मिले 2630 कोरोना संक्रमित, 12 की गई जान
देहरादून। प्रदेश में कोरोना का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है, और हेर दिन संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। रविवार को राज्य में 2630 नए मरीज चिन्हित हुए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 124033 हो गया है। वहीं, कोरोना संक्रमित 12 मरीजों की आज मौत हुई है। देहरादून में आज सबसे ज्यादा 1281 संक्रमित मिले हैं। वर्तमान में 17293 एक्टिव केस हैं, इनका इलाज चल रहा है। वहीं अब तक 1868 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार रविवार को देहरादून में 1281,हरिद्वार में 572, नैनीताल में 186, पौड़ी गढ़वाल में 133, अल्मोड़ा 20 बागेश्वर 15, चमोली में 61, चम्पावत में 18, पिथौरागढ़ में 14, रुद्रप्रयाग में 18, टिहरी गढ़वाल में 129, ऊधमसिंहनगर 161 और उत्तरकाशी में 25 लोग संक्रमित मिले हैं।
