श्रीराम ने वनवास को सहजता से बिताया

ऊखीमठ। क्यूजा घाटी के कोटखाल हरिनगर में आयोजित 10 दिवसीय श्रीराम कथा के सातवें दिन सिमित श्रद्धालुओं ने श्रीराम कथा में शामिल होकर पुण्य अर्जित किया। श्रीराम कथा में सोशल दूरी व मास्क का प्रयोग जरुरी माना गया है। श्रीराम कथा में मंगलवार को भव्य जल कलश यात्रा निकाली जायेंगे तथा 22 अप्रैल को बह्मभोज के साथ 10 दिवसीय श्रीराम कथा का समापन होगा! श्री राम कथा के आयोजन से कोटखाल व हरिनगर का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है । श्रीराम कथा के सातवें दिन कथावाचक राधिका केदारखण्डी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र मंगल को देने वाले है इसलिए जो मनुष्य दीन दयालु बिरूध समहारी, हरहु नाथ मम संकट भारी,, श्लोक का उच्चारण करते है उसके सभी दुख दूर हो जाते है। उन्होंने कहा कि वन गमन से पूर्व भगवान श्रीरामचंद्र सिर्फ श्रीरामचंद्र के नाम से जाने जाते थे, मगर जब उन्होंने वनवास के दिनों को बड़ी सहजता से बिताया तो जब वे सम्पूर्ण जगत में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र के नाम से विख्यात हुए! कथावाचक राधिका केदारखण्डी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र की महिमा अपार है इसलिए मनुष्य को हमेशा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र के चरणों का स्मरण करना चाहिए। श्रीराम कथा में नागेश्वरी कीर्तन मण्डली के संयोजक हरिहरा नन्द गिरी, ऋषिराज, विवेक, नवीन जोशी द्वारा संगीत पर साथ दिया जा रहा है ! इस मौके पर केदारनाथ विधायक मनोज रावत, गया दत्त नौटियाल, आशुतोष नौटियाल, श्रीराम कथा सचिव रघुवीर सिंह बिष्ट, अवतार सिंह नेगी, कृष्णा देवी, रधुनाथ सिंह नेगी, रामचंद्र सिंह नेगी, लक्ष्मण सिंह नेगी,सरोप सिंह नेगी,भरत सिंह नेगी,बबीता देवी, रविन्द्र सिंह, बिक्रम सिंह, राज किरण, नरेश,विजय पोखरियाल, कमल सिंह संध्या, हरिशंकर, प्रदीप सिंह, आशा देवी, भुवनेश्वरी देवी, हेमलता देवी, सुनीता देवी , अजय वीर भण्डारी, ताजवर खत्री, महिपाल कुवर, राजनारायण सिंह राणा, सुखदेव सिंह बिष्ट, प्रताप सिंह नेगी, दिनेश बर्तवाल मनवर सिंह नेगी, हरीश कुवर, अर्जुन सिंह चौहान सहित सैकड़ों राम भक्त मौजूद थे।

  • लक्ष्मण सिंह नेगी, वरिष्ठ पत्रकार, ऊखीमठ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *