दो बजे तक ही खुलेगी दुकानें, शाम सात बजे से कर्फ्यू
देहरादून। राज्य में कोरोना के तेज़ी से फैलते संक्रमण को देखते हुए शासन ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है। राज्य में अब नाइट कर्फ्यू का समय शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक कर दिया गया है। वही अब शहरों में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानें 2 बजे तक खुली रहेगी।वहीं अब बाहर से आने वाले लोगों को स्मार्ट सिटी पोर्टल पर रजिस्टे्रशन करवाना होगा। इसके अलावा 72 घंटे पूर्व की निगेटिव रिपोर्ट भी साथ लाना होगा। सरकार के अग्रिम आदेशों तक समस्त सरकारी शिक्षण संस्थान प्राथमिक, जूनियर, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, बोर्डिंग, डिग्री कालेज, पॉलीटेक्निक, आईटीआई व कोचिंग इंस्टीट्यूट बंद रहेंगे तथा ऑनलाइन माध्यम से ही पढ़ाई होगी।


