कोरोना महाविस्फोट 4807 संक्रमित, 34 की मौत
देहरादून। राज्य में कोरोना का कहर जारी है, दिन प्रतिदिन संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 4807 संक्रमित मिले, जबकि 34 संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 134012 पर पहुँच गया है, जबकि, स्वस्थ हुए संक्रमितों का आंकड़ा 104527 पर है। वही कोरोना अबतक 1953 मौत हो चुकी है। राज्य के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज देहरादून में अन्य दिनों की भांति सबसे अधिक 1876 संक्रमित मिले हैं। हरिद्वार में 786, यूएसनगर में 602, नैनीताल में 818, टिहरी में 185, पौड़ी में 217, अल्मोड़ा में 133, बागेश्वर में 8, चमोली में 61, चंपावत 10 व पिथौरागढ़ में 18, रुद्रप्रयाग में 52 व उत्तरकाशी में 75 लोग संक्रमित मिले।
