विधायक गोपाल सिंह रावत का निधन
जनमंच टुडे/ देहरादून।
गंगोत्री विस् क्षेत्र के विधायक गोपाल सिंह रावत का गुरुवार दोपहर को निधन हो गया। वह 62 वर्ष के थे। उन्होंने देहरादून के गोविंद अस्पताल आखरी सांस ली। उन्हें पीलिया की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह कैंसर से जूझ रहे थे। गोपाल रावत अपने पीछे पत्नी सहित एक पुत्र और दो पुत्री सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरआत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी में साल 1984 में छात्रसंघ अध्यक्ष के रूप में की थी। छात्रसंघ अध्यक्ष जीतने के बाद गोपाल रावत ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उसके बाद नगरपालिका उत्तरकाशी में सभासद पद पर भी आसीन रहे। गोपाल नगर राजनीति से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कूदे और 1996 से 2002 तक ब्लॉक प्रमुख डुंडा रहे। उन्होंने 2005 में भाजपा की सदस्यता ली। वह 2007 में गंगोत्री विधानसभा से विधायक चुने गए थे। 2012 में गोपाल रावत को विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। 2017 के चुनाव में फिर जीत दर्ज की।
