उपभोक्ताओं को लगा ‘बिजली’ का ‘झटका’
जनमंच टुडे/देहरादून।
उत्तराखंड विद्युत उत्पादन आयोग ने उपभोक्ताओं को कोरोना काल मे झटका दे दिया है। आयोग ने बिजली के बिल में लगभग 35 पैसे तक का इजाफा करने का फैसला लिया है और आयोग ने नई बिजली टैरिफ को स्वीकृति दे दी है। अब इस महीने से उपभोक्ताओं को नए टैरिफ के आधार पर बिजली का बिल देना होगा। अब 200 यूनिट बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को 4 रुपये प्रति यूनिट यूनिट बिल देेना होगा।

अभी तक 3.75 रुपये थी । 400 यूनिट बिजली प्रतिमाह खर्च करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को अब प्रति यूनिट पांच रुपये पचास पैसे के हिसाब से बिल देना होगा। पहले पांच रुपये पंद्रह पैसे देने पड़ते थे। इस श्रेणी के लिए प्रति यूनिट 35 पैसे बढ़ाए गए हैं। महीने में 400 यूनिट से अधिक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को अब छह रुपये 25 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से बिल देना होगा। इस श्रेणी के लिए अभी तक टैरिफ 5 रुपये 90 पैसे तय था। यानी इस श्रेणी में भी प्रति यूनिट 35 पैसे का इजाफा किया गया है। उत्तराखंड में इन उपभोक्ताओं को बड़ी राहत इसके अलावा प्रतिमाह 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं के टैरिफ में कोई वृद्धि नहीं की गई है। उन्हें पूर्व की भांति प्रति यूनिट दो रुपये अस्सी पैसे के हिसाब से बिल देना होगा।कमर्शियल श्रेणी के 50 यूनिट प्रतिमाह खर्च करने वालों और 25 किलोवाट विद्युत भार तक के एलटी उपभोक्ताओं के टैरिफ में कोई बढ़ोतरी नही की गई है।
