आज कोरोना से 96 मौतें, 5703 मिले संक्रमित

जनमंच टुडे/ देहरादून।

राज्य में कोरोना की स्थिति दिन प्रतिदिन चिंताजनक बनती जा रहा है। हर दिन संक्रमितों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को जारी हेल्थ बुलेटिन  के अनुसार 5703 कोरोना संक्रमित मिले, इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 162563 पहुंच गया है। वहीं आज 96 संक्रमितों की इलाज़ के दौरान मौत हो गई। वहीं अब तक 113736 मरीज ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार  देहरादून में 2218 ,हरिद्वार में 1024, नैनीताल  में 848, उधमसिंह नगर में 397 ,पौडी में 132 , टिहरी में 204, चंपावत मेंं 58, पिथौरागढ़ में 98, अल्मोड़ा में 189, बागेश्वर में 44 , चमोली में 214 , रुद्रप्रयाग में 35, उत्तरकाशी से 242  संक्रमित मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *