मंगलवार को मिले 7120 कोरोना संक्रमित, 118 की गई जान,
जनमंच टुडे/ देहरादून।
रविवार , सोमवार को संक्रमितों का आंकड़ा कम होने के बाद मंगलवार को संक्रमितों की संख्या में फिर तेज़ी आ गई। उत्तराखंड में मंगलवार को कोरोना के 7120 मामले सामने आए हैं, जबकि 118 संक्रमितों की मौत हुई है। आज 4,933 मरीज ठीक होकर घरों को को लौटे। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख 56 हजार 934 हो गए हैं, जिसमें से एक लाख 71 हजार 454 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, अब तक 4,014 मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में अब एक्टिव केस की संख्या 76,500 पर पहुंच गई है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है आज भी अन्य दिनों की भांति देहरादून जनपद में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित पाए गए। उसके बाद नैनीताल दूसरे व उधमसिंह नगर संक्रमितों की संख्या के मामले में तीसरे स्थान पर रहा। पहाड़ी जनपदों में भी कोरोना तेज़ी से पैर पसार रहा है और संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून में 2201, नैनीताल 1152, ऊधमसिंह नगर में 813, हरिद्वार में 649, अल्मोड़ा में 302 ,बागेश्वर में 24, चमोली में 155, चंपावत में 80, पौड़ पौडी में 329, पिथौरागढ़ में 165, रुद्रप्रयाग में 368, टिहरी में 296, उत्तरकाशी में 586 कोरोना कोरोना संक्रमित पाए गए।

