आईएएस गौरव कुमार बने उत्तरकाशी के सीडीओ
जनमंच टुडे/ देहरादून।
शासन ने दो आईएएस और पांच पीसीएस अधिकारियों को इधर, उधर कर दिया है। आईएएस गौरव कुमार को मुख्य विकास अधिकारी उत्तरकाशी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि पीसीएस हेमंत वर्मा को अपर जिलाधिकारी चमोली व पीसीएस चंद्र सिंह इमलाल को अपर जिलाधिकारी बागेश्वर बनाया गया है। पीसीएस परितोष वर्मा को उपायुक्त गन्ना का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। आईएएस विशाल मिश्रा को नगर आयुक्त काशीपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पीसीएस प्यारे लाल शाह को रजिस्टार भूमि अर्जन पुनर्वासन और पुनर व्यवस्थापन का अतिरिक्त प्रभार से हटाया दिया गया है उनकी जगह पीसीएस प्रवेश चंद्र को रजिस्टर भूमि अर्जन पुनर्वासन और पुनर व्यवस्थापन प्राधिकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

