एकेश्वर ब्लाक में 24 घण्टे में मिले 6 कोरोना संक्रमित

जनमंच टुडे- पौड़ी।

राज्य में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना  अब पर्वतीय जनपदों में दस्तक दे चुका है। पौड़ी के सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा  के अनुसार पिछले 24 घंटे में दुगड्डा ब्लॉक में 78, द्वारीखाल ब्लॉक में 16, एकेश्वर ब्लॉक में 6, जयहरीखाल ब्लॉक में दो, कल्जीखाल ब्लॉक में 12, खिूर्स ब्लॉक में 46, कोट ब्लॉक में 5, पाबौ ब्लॉक में 27, पौड़ी ब्लॉक में 53, रिखणीखाल ब्लॉक में 25, थलीसैंण ब्लॉक में एक और अन्य जिलों व राज्यों से जनपद में आए 29 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। अब तक जिले में 11796 लोग कोरोना  से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 7792 मरीज ठीक हो गए है। वर्तमान में 3977 कोरोना के एक्टिव केस है। जिसमें से 2682 पौड़ी गढ़वाल और 983 अन्य जिलों व राज्यों के है।  सीएमओ ने बताया कि राजकीय बेस अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित 61 वर्षीय महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई है। इस सप्ताह अभी तक 10 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। पौड़ी  जनपद में कोरोना  से  अब तक 127 लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *