पुलिस अफसरों, जवानों ने करवाया फ्री एंटी बॉडी टेस्ट ड्राइव
जनमंच टुडे/ हरिद्वार/देहरादून।
उत्तराखण्ड पुलिस और नीतू लोहिया फाउंडेशन देहरादून चैप्टर के सहयोग से पुलिस अधिकारियों और नागरिकों के लिए फ्री एंटी बॉडी टेस्ट ड्राइव का आयोजन करवाया। चार दिवसीय चार फ्री एन्टी बॉडी टेस्ट में 272 पुलिस कर्मियों ने देहरादून और हरिद्वार में टेस्ट करवाया। फ्री एन्टी बॉडी टेस्ट कैम्प 9 से 12 मई तक आयोजित हुआ बुधवार को हरिद्वार में सम्पन हुए कैम्प को मिलकर 272 पुलिस अफसर एवं जवान जो कोविड -19 महामारी से लगभग पैतालिस दिन पहले ठीक हो चुके हैं उनका एन्टी बॉडी टेस्ट कराए गए। उत्तराखण्ड पुलिस और नीतू लोहिया फाउंडेशन देहरादून चैप्टर के सहयोग से हुए इस कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के पुलिस अधिकारियों और नागरिकों के लिए फ्री एंटी बॉडी टेस्ट ड्राइव का आयोजन करवाया। अभियान को ब्लड फ्रेंड्स, आशियाना, और युवा भारत एनजीओ द्वारा सहयोग दिया गया।

अभियान का उद्देश्य उत्तराखण्ड पुलिस के साथ मिलकर अधिक से अधिक लोगों को जो कोविड -19 महामारी से लगभग 45 दिन पहले ठीक हो चुके हैं, उनका एंटी बॉडी टेस्ट करना है ताकि वे आगे जाकर कोविड -19 के मरीजों को प्लाज्मा डोनेट कर सके। 9 मई को देहरादून पुलिस लाइन से शुरू हुए इस अभियान में अशोक कुमार, डीजीपी, उत्तराखण्ड ने प्रदेश के निवासियों प्लाज्मा डोनेशन के लिए अपील भी की थी और अपने संबोधन के दौरान नीतू लोहिया फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की। प्लाज्मा थेरेपी कोविड -19 प्रभावित लोगों के कई जीवन को बचाने में सक्षम रही है, यदि सही समय पर दी जाय तो यह थेरेपी काफी प्रभावी है। कई लोग जो कोविड -19 से ठीक हो चुके हैं, वे कई कारणों से अपना प्लाज्मा दान करने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। अपने प्लाज्मा को दान करने के लिए नागरिकों को प्रोत्साहित करने के लिए, उत्तराखण्ड पुलिस और नीतू लोहिया फाउंडेशन देहरादून चैप्टर, यह जागरूकता अभियान चला रही है। पर्ल चैरिटेबल सोसायटी (ब्लड फ्रेंड्स) देहरादून के अध्यक्ष सुमित गर्ग ने बताया की पुलिस लाइन देहरादून में 9 और 10 मई को 161 एंटीबॉडी टेस्ट किए गए और हरिद्वार में 11 व 12 मई को 111 एंटीबॉडी टेस्ट किए गए । उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग अपना प्लाज्मा दान करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों का जीवन बचाया जा सके। गर्ग ने कहा कि योग्य प्लाज्मा डोनर को कोविड-19 से ग्रस्त मरीजों की प्लाजमा थेरेपी के लिए प्लाज्मा दान करने के लिए विभिन्न अस्पतालों में भेजा जाएगा । सुमित ने बताया कि 14 मई शुक्रवार को रुद्रपुर और गदरपुर में एक दिवसीय एंटीबॉडी टेस्ट कैंप का आयोजन किया जाएगा।

गौरतलब है कि ब्लडफ्रेंड्स संस्था उत्तराखंड का एक प्रतिष्टित संस्था है जो लोगो की इस महामारी में सहायता कर रहा है, और लोगो को प्लाज्मा डोनेट करने के लिए प्रोत्साहित करता है। ब्लड फ्रेंड्स संस्था के चेयरमैन सुमित गर्ग ने बताया कि उनका संस्था 5 साल से लगातार लोगो की मदद कर रहा है और उनके वॉलंटियर पूरे उत्तराखंड के हर शहर में है और पूरे देश मे जहां उनकी जरूरत होती है उनके वॉलंटियर हर समय मदद के लिए उपलब्ध रहते हैं। ब्लड फ्रेंड्स संस्था के प्रोजेक्ट हेड लश्कर देव ने प्लाज्मा डोनेट के लिए अपनी वेबसाइट के बारे में जानकारी दी कि किस तरह से वेबसाइट से जुड़कर और व्हाटसअप ग्रुप से जुड़कर अपनी समस्या बता सकता है और ब्लड फ्रेंड्स संस्था की हेल्प ले सकता है। कोरोना से सम्बंधित किसी भी समस्या के लिए चैरिटेबल सोसायटी द्वारा मोबाइल एप बनाया गया है जो Blood Friends के नाम से है।

संस्था द्वारा बहुत से व्हाटसअप ग्रुप्स बनाये गए हैं जहां जरूरत मन्दो की हेल्प के लिए हर समय वॉलंटियर्स उपलब्ध रहते हैं ब्लड फ्रेंड्स सोसाइटी द्वारा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए 9761138000, 9568830077 हेल्पलाइन नम्बर जारी किए गए हैं। आप अपनी समस्या इन नम्बरों पर बता सकते हैं।

