आज मिले 7749 कोरोना संक्रमित,109 की मौत
जनमंच टुडे/ देहरादून।
प्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। हर दिन इसकी चपेट में आने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब तक हज़ारों एक्टिव केस प्रदेश में आ चुके है जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अन्य दिनों की भांति बुुुधवार को देहरादून में कोरोना के सर्वाधिक मामले सामने आए प्रदेश भर में आज कोरोना के 7749 मामले सामने आए, जबकि 109 लोगों की मौत कोरोना से हुई इसके साथ ही प्रदेश में अब तक 2 लाख 64 हजार 683 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 1 लाख 78 हजार 459 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। प्रदेश में अब 77,082 एक्टिव केस है जिनका प्रदेश के विभिन्न अस्पताल में इलाज चल रहा है। वही कोरोना से अब तक 4,123 मरीजों की मौत हो चुकी है। आज देहरादून में 2352, उधमसिंह नगर में 924, हरिद्वार में 913, नई टिहरी में 385, अल्मोड़ा में 305, बागेश्वर में 157,चमोली में 203, चम्पावत में 200, नैनीताल में 886,पौड़ी में 427, पिथौरागढ़ में 173,रुद्रप्रयाग में 232, उत्तरकाशी में 592 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
जनमंच टुडे सुधी पाठकों एवं जनता से विनम्र निवेदन करता है कि बेवजह घर से बाहर न निकलें, जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले। भीड़भाड़ वाली जगहों पर न जाएं, जाए तो दो गज की दूरी बनाए रखें। मास्क का प्रयोग करें, अपने हाथ साबुन , एल्कोहल वाले सेनेटाइजर से जरूर साफ करें। घर पर रहे सुरक्षित रहें।

