आज 7127 कोरोना संक्रमित मिले, 122 की मौत

जनमंच टुडे/ देहरादून।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण कम होने का नाम नही ले रहा है, और हर दिन संक्रमितों की संख्या हज़ारों में  पहुंच रही है। बृहस्पतिवार को प्रदेश में कोरोना के 7127 संक्रमित पाए गए, जबकि 122 लोगों की कोरोना से मौत हुई। वही 5,748 मरीज  ठीक हुए।  राज्य में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 78,304 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन अनुसार प्रदेश में अब तक कुल  2,71,810 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 1,84,207 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं अब तक 4,245  लोगों की कोरोना  से मौत हो चुकी है। आज जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून में आज भी 2094 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं, जबकि हरिद्वार में भी कोरोना का संक्रमण तेज़ी से बढ़ रहा है गुरुवार को  हरिद्वार में 1354 संक्रमित पाए गए। उत्तरकाशी में आज संक्रमितों की संख्या कम हुई है।अल्मोड़ा में 210, बागेश्वर में 71, चमोली में 297, चंपावत में 177 , नैनीताल में 587, पौड़ी गढ़वाल में 361, पिथौरागढ़ में 156, रुद्रप्रयाग में 304, टिहरी गढ़वाल में 508, उधम सिंह नगर में 691 और उत्तरकाशी में 317 कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

जनमंच टुडे  सुधी पाठकों एवं जनता से विनम्र निवेदन करता है कि आप बेवजह घर से बाहर न निकलें, जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले। भीड़भाड़ वाली जगहों पर न जाएं,  जाए तो दो गज की दूरी बनाए रखें, मास्क का प्रयोग करें, अपने हाथ साबुन , एल्कोहल वाले सेनेटाइजर से जरूर साफ करें। घर पर रहे सुरक्षित रहें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *