विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट खुले

जनमंच टुडे/ उत्तरकाशी।
पूरे विधि विधान के साथ विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट पूरे विधि विधान के साथ 14 मई शुक्रवार को अक्षय तृतीया के मौके पर कर्क लग्न में दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर परंपरा अनुसार वैदिक मंत्रोंच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए । कपाट खुलने से पहले मां यमुना की उत्सव भोग मूर्ति और डोली सुबह अपने भाई शनिदेव की अगुवाई में 9 बजकर 15 मिनट पर मायके खरशाली गांव से यमुनोत्री के रवाना हुई। यमुनोत्री धाम के कपाट ठीक 12.15 बजे अभिजीत मुहूर्त पर खोले गए। यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने के सुअवसर पर पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से करवाई गई। इसके लिए चारधाम देवस्थानम बोर्ड ने 1101 रुपया की धनराशि के पूर्व उपाध्यक्ष पवन उनियाल के माध्यम से मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान को दिलवाई। इस अवसर पर मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल, उपाध्यक्ष राजस्वरूप उनियाल, पूर्व उपाध्यक्ष पवन उनियाल, कोषाध्यक्ष प्यारेलाल उनियाल, प्रवक्ता जयप्रकाश उनियाल, सह सचिव विपिन उनियाल, सदस्यों में प्रकाश उनियाल, अंकित उनियाल, पंकज उनियाल, भागेश्वर उनियाल, नितिन उनियाल, अरविंद उनियाल, सचिदानंद आदि मौजूद थे। वहीं गंगोत्री धाम के कपाट 15 मई शनिवार को सुबह 7.31 बजे विधि विधान एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। शुक्रवार 14 मई को सुबह 11.45 बजे मां गंगा की भोगमूर्ति को डोली यात्रा के साथ मुखबा से रवाना किया गया। शाम को भैरोंघाटी पहुंचकर डोली यात्रा यहां स्थित प्राचीन आनंद भैरव मंदिर में रात्रि विश्राम करेगी। शनिवार को मृग श्री नक्षत्र एवं मिथुन लग्न की शुभ बेला में गंगोत्री मंदिर का कपाटोद्घाटन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *