एकेश्वर ब्लाक के कुरख्याल गांव में मिले 57 कोरोना पॉजिटिव

जनमंच टुडे/ सतपुली/ देहरादून।

कोरोना का संक्रमण राज्य में तेज़ी से फैल रहा है और अब यह पर्वतीय जिलों में तेज़ी से पैर पसार रहा है। शुक्रवार को पौड़ी जनपद के एकेश्वर ब्लाक के  ग्राम कुरख्याल में 57 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

इतनी संख्या में कोरोना संक्रमित मिलने पर शासन, प्रशासन चिंता में पड़ गया है। स्वास्थ्य विभाग,  प्रशासन के अनुसार एकेश्वर ब्लाक के कुरख्याल गाँव मे 11 मई को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 141 लोगों की स्वास्थ्य की जांच करने के साथ ही कोविड टेस्ट किया था।  शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में  57 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। रिपोर्ट आते ही स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन की टीम तुरन्त गांव पहुँच गई  है और प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के टीम ने गांव में डेरा डाल दिया है।

टीम ने ग्रामीणों को मेडिकल किट वितरित की। टीम ने तत्काल ग्राम कुरख्याल को सील के उसे कन्टेटमेंट जोन घोषित कर दिया है आवर आपूर्ति विभाग को गांव में दैनिक वस्तुओं की आपूर्ति करने के निर्देश एसडीएम सतपुली ने दे दिए है। कुरख्याल गांव रीठाखाल बाजार से सटे होने के कारण, एसडीएम ने  बाजार को पांच दिनों तक बन्द रखने के निर्देश जारी कर दिया है। गौरतलब है कि विगत दिनों एकेश्वर ब्लाक के ईडा गांव में भी 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

  • सतपुली से वरिष्ठ पत्रकार, पुष्पेंद्र राणा।

जनमंच टुडे  सुधी पाठकों एवं जनता से विनम्र निवेदन करता है कि बेवजह घर से बाहर न निकलें, जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले। भीड़भाड़ वाली जगहों पर न जाएं,  जाए तो दो गज की दूरी बनाए रखें। मास्क का प्रयोग करें, अपने हाथ साबुन , एल्कोहल वाले सेनेटाइजर से जरूर साफ करें। घर पर रहे सुरक्षित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *