एकेश्वर के नौगांवखाल में खुलेगी लैब

जनमंच टुडे/ देहरादून।

एकेश्वर ब्लॉक के नौगांवखाल कस्बे के अस्पताल में छह लाख की लागत से  लैब स्थापित की जाएगी, वही सतपुली संयुक्त चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड मशीन लगेगी। यह बात चौबट्टाखाल विस क्षेत्र के विधायक, पर्यटन मंत्री सतपाल रावत ने शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष, सभी ब्लाक प्रमुख, मण्डल अध्यक्षों एवं नगर पंचायत अध्यक्षा सतपुली के साथ शुक्रवार को वर्चुअल बैठक में कही। पौडी जनपद के चौबट्टाखाल विस क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था किसी से  छिपी नही है। यहां के लोगो को छोटी मोटी बीमारी के लिए बड़े शहरों की ओर रुख करना पड़ता है। लेब में कोविड सहित अन्य सामान्य जांचे होगी। लैब के लिए 6 लाख रूपये की स्वीकृति  दे दी गई है।  क्षेत्र में वायरल व कोरोना के बढ़ते आंकड़ों के बाद आखिरकार  महाराज की लम्बे समय बाद तन्द्रा टूटी। सतपाल महाराज ने विधानसभा क्षेत्र में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इसकी रोकथाम एवं स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित पहलुओं के लिए  शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष, सभी ब्लाक प्रमुख, मण्डल अध्यक्षों एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सतपुली के साथ वर्चुअल बैठक की। बैठक में एकेश्वर के ब्लाक प्रमुख नीरज पांथरी ब्लाक प्रमुख एकेश्वर ने  महाराज को बताया कि  क्षेत्र में लेब न होने से लोग अपने छोटे मोटे टेस्ट नही करवा पा रहे हैं, और उन्हें कोविड टेस्ट की सुविधा न होने से  लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पांथरी ने कहा कि  कोविड को तेज़ी से फैलने से रोकने के लिए अभी से प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अभी स्थिति सामान्य है और दवाईयां समय पर उपलब्ध हो रही हैं किन्तु क्षेत्र में एंबुलेस न होने से टेस्टिंग व वैक्सीनेशन में परेशानी आ रही है। लैब न होने से प्रवासियों के कोविड जांच की व्यवस्था  नहीं हो पा रही है। पांथरी की बातों को गम्भीरता से लेते हुए पर्यटन मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में टेस्टिंग की व्यवस्था करें और लोगों को जागरूक करें। पर्यटन मंत्री ने कहा कि एकेश्वर में लैब के लिए 6 लाख रूपये की स्वीकृति मिल गयी है। वहीं सतपुली में एक अल्ट्रासाउंड की मशीन लगायी जाएगी। ब्लाक प्रमुख बीरोंखाल राजेश कंडारी ने मरचूला में बाहर से आने वाले प्रवासियों की टेस्टिंग करवाने की मांग की, जिस पर पर्यटन मंत्री ने जिलाधिकारी पौड़ी को रामनगर बीरोंखाल मरचूला मोटरमार्ग पर कोरोना जांच की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। साथ ही जयहरीखाल में आक्सीजन सिलेण्डर व बैड उपलब्ध कराने ,विस के हर गांव में जाकर लोगों की टेस्टिंग करने के निर्देश दिये। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि क्षेत्र में सब्जी एवं राशन की दुकानों को एक साथ खोलने व  खुलने के समय बढाने को कहा। वचुआर्वल बैठक में ब्लाक प्रमुख एकेश्वर नीरज पांथरी, ब्लाक प्रमुख बीरोंखाल राजेश कंडारी, ब्लाक प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र राणा, ब्लाक प्रमुख जयहरीखाल दीपक भंडारी, नगर पंचायत अध्यक्ष सतपुली अंजना वर्मा सहित यशपाल गोरला, महिपाल नेगी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *