शुक्रवार को मिले 5775 कोरोना संक्रमित, 116 की मौत

जनमंच टुडे/देहरादून।

शुक्रवार को राज्य के लिए सुखद रहा, अन्य दिनों के मुकाबले आज संक्रमितों की संख्या कम ही, लेकिन  116 संक्रमितों  की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। राज्य में आज कोरोना के 5,775 मामले सामने आए  व 116 संक्रमितों की मौत हुई ।  आज 4,483 मरीज ठीक  होकर घरों को लौटे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में अब तक 2 लाख 77 हजार 585 लोग कोरोना सेबसंक्रमित हुए हैं, जिसमें से एक लाख 88 हजार 690 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, अब तक 4,426 मरीजों की मौत हो चुकी है, साथ ही एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 79,379 पर पहुँच गई है। वहीं अब तक 4,426 मरीजों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को अन्य दिनों की भांति देहरादून में 1583, सर्वाधिक मरीज़ पाए गए। हरिद्वार में 844, नैनीताल में 531, पौड़ी में 359, टिहरी में 349, उधम सिंह नगर में 692, चमोली में 201, अल्मोडा में 267, चंपावत में 115, बागेश्वर में 38, पिथौरागढ़ में 225 और उत्तरकाशी में 286 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

जनमंच टुडे  सुधी पाठकों एवं जनता से विनम्र निवेदन करता है कि बेवजह घर से बाहर न निकलें, जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले। भीड़भाड़ वाली जगहों पर न जाएं,  जाए तो दो गज की दूरी बनाए रखें। मास्क का प्रयोग करें, अपने हाथ साबुन , एल्कोहल वाले सेनेटाइजर से जरूर साफ करें। घर पर रहे सुरक्षित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *