गंगोत्री धाम के कपाट खुले

जनमंच टुडे/उत्तरकाशी।
धनिवार सुबह गंगोत्री दाम के कपाट पूरे विधि विधान के साथ खोल दिए गए। कपाटोद्घाटन पर पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व  मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा भेंट स्वरूप भेजी गई 1101-1101 रुपये  द्वारा दी गई पूजा दान के साथ हुई।
अक्षय तृतीया के मिथुन लग्न की शुभ बेला पर शनिवार को प्रात: साढ़े सात बजे विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट छह माह के लिए खोल दिए गए। कपाटोद्घाटन पर पहली पूजा  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व  मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा भेंट स्वरूप भेजी गई 1101-1101 रुपये की पूजन धनराशि के साथ हुई। शुक्रवार को शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव से मां गंगा की भोग मूर्ति को डोली यात्रा के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना किया गया था। डोली यात्रा भैरोंघाटी स्थित प्राचीन भैरव मंदिर में रात्रि विश्राम के पश्चात  शनिवार को तड़के गंगोत्री पहुंची जिसके बाद कपाट खोलने की प्रक्रिया शुरू की गई और सुबह साढ़े सात बजे गंगोत्री मंदिर के कपाट खुले।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *