शनिवार को कोरोना के 5654 संक्रमित मिले,197 की मौत
जनमंच टुडे/देहरादून।
राज्य में कोरोना की लहर कुछ धीमी पड़ी है और संक्रमितों की संख्या दर कम हुई है।, लेकिन मौत का सिलसिला जारी है। आज कोरोना के 5654 मामले सामने आए, जबकि 197 संक्रमितों की मौत हुई है। वही 4806 मरीज ठीक हुए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अब तक 2 लाख 83 हजार 239 कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 1 लाख 93 हजार 496 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इसके साथ ही एक्टिव केस की संख्या वहीं अब तक 4,623 की कोरोना से मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून में अन्य दिनों के भांति सर्वाधिक संक्रमित पाए गए। देहरादून में 1423, उत्तरकाशी में 428,पौड़ी में 482, रुद्रप्रयाग में 51,टिहरी में 405, चमोली में 215, हरिद्वार में 464,पिथौरागढ़ में 246, अल्मोड़ा में 339,बागेश्वर में 138, चम्पावत में 42, नैनीताल 1037, उधमसिंह नगर में 384 कोरोना संक्रमित पाए गए।
