चौबट्टाखाल की जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाए सरकार : डीपीएस रावत
जनमंच टुडे/सतपुली
पौड़ी लोस क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी एवं समाजसेवी इ, डीपीएस रावत ने पौड़ी जनपद के चौबट्टाखाल विस क्षेत्र में तेज़ी से पांव पसार रहे कोरोना संक्रमण को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक से कोरोना के रोकथाम के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है। रावत ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक पहले ही कोरोना को रोकने के लिए प्रयास करते तो कोरोना इतनी तेजी से पैर नहीं पसार ता। उन्होंने क्षेत्र के लोगों की ओर धान नहीं दिया नही कोरोना को क्षेत्र में फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई। रावत ने कहा कि विधायक एक कैबिनेट मंत्री होते हुए भी पोखड़ा, एकेश्वर, बीरोंखाल में चार साल से एक लैब तक नहीं खुला पाए, ऐसे में खुद ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह क्षेत्र के विकास के प्रति किस प्रकार की विकासपरक सोच रखते हैं। क्षेत्र में वायरल फीवर , कोरोना के चपेट में आने से उन्हें इसका टेस्ट करवाने के लिए मिलो सफर तय करना पड़ रहा है, जिससे लोगों का समय और पैसा दोनों खराब हो रहा है। टेस्ट कु व्यवस्था न होने से लोग अपना इलाज ही नहीं करवा पा रहे हैं। इन 20 सालों नमे इस क्षेत्र में एक बेहतर अस्पताल यहाँ के चुने हुए जनप्रतिधि नहीं खुलवा पाए। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिधि ने क्षेत्र के विकास के नाम पर ढेला तक खर्च नहीं किया। रावत न कहा कि क्षेत्र में सर्दी, जुकाम तेज़ी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है, लेकिन पूरे क्षेत्र में जांच के लिए एक लेब तक नहीं है। क्षेत्र के लोगों को 200 रुपए के टेस्ट के लिए 300,400 रुपए किराया खर्च करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि लैब न होने से लोग अपने कोविड टेस्ट तक नहीं करवा पा रहे हैं। उन्होंने स्थानीय विधायक पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव के समय लोगो को उन्होंने रंगीन सपने दिखाए, लेकिन हकीकत में उनके सपने रंगहीन हो गई। वह क्षेत्र के लोगो के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं तक नहीं जुटा पाए,जिसके चलते कोविड काल मे लोगों को चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
