राजनीतिक रसूख ने दबा दी ग्रामीणों की आवाज
जनमंच टुडे/देहरादून।
पौड़ी जनपद के कल्जीखाल ब्लाक के नन्दोली गांव में लगा हाट मिक्स प्लांट लोगों के लिए सिर दर्द बन गया है। नियम विरुद्ध लगे इस हॉटमिक्स प्लांट को आबादी क्षेत्र से हटाने या फिर बन्द करने की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों व प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं, जिस व्यक्ति का यह हॉटमिक्स प्लांट है वह राजनीति रसूक रखने के साथ ही सत्ताधारी पार्टी के कुछ लोगों की कृपा दृष्टि होने के चलते ग्रामीणों की सुनवाई नहीं हो रही है। थक हार कर अब ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री मंत्री से हॉटमिक्स प्लांट को हटाने की गुहार लगाई है। यह बानगी मुख्यमंत्री के गृह ब्लाक ग्राम पंचायत बूंगा स्थित नंदोली गांव का हैै। जहां राजनीति में पैठ रखने वाले ने नियमों को ताक में रख कर आबादी क्षेत्र में हॉटमिक्स प्लांट लगवा लिया। ऊंचाई पर होने के कारण इससे निकलने वाले धुआं से आसपास के गांव बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं, लेकिन राजनीति रसूक के आगे ग्रामीणों की आवाज दबा दी गई है। आबादी क्षेत्र में नियम विरुद्ध लगे इस हॉट मिक्स से निकलने वाली गैस ग्रामीणों को बीमार तो बना ही रही है, साथ ही क्षेत्र को भी जहरीला बना रही है। परेशान ग्रामीण इस हॉटमिक्स को गाँव से हटाने को लेकर प्रशासन से दो बार गुहार लगा चुके हैं। हॉटमिक्स राजनीतिक रसूक और सत्ताधारी पार्टी से जुड़े कुछ व्यक्तियों के सह के चलते किसी ने इसे हटवाने के लिए कोई पहल नहीं की। तीरथ सिंह रावत मुख्यमंत्री बने तो ग्रामीणों ने अपनी पीड़ा उनतक पहुँचाई है और मुख्यमंत्री से इस हॉटमिक्स प्लाट को बंद करने या दूसरी जगह शिफ्ट करने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो पूरे गांव को दूसरी जगह विस्थापित कर दिया जाए। सीएम तीरथ सिंह रावत के गृह विकास खंड कल्जीखाल के ग्रामीणों ने हॉट मिक्स प्लांट को बंद करने या ग्रामीणों को विस्थापित करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि डीएम पौड़ी से दो बार प्लांट संचालन बंद किए जाने या हटाए जाने की गुहार लगाई जा चुकी है लेकिन अभी तक ग्रामीणों को कोई राहत नहीं मिली है। कल्जीखाल के ग्राम पंचायत बूंगा स्थित नंदोली गांव के समीप एक हॉट मिक्स प्लांट लगाया गया है, जिस व्यक्ति का यह हॉटमिक्स प्लाट है। ग्रामीणों के अनुसार हॉटमिक्स जिस व्यक्ति का है उसकी राजनीति में अच्छी पैठ है, चाहे वह पक्ष हो या विपक्ष जिस कारण उनकी गुहार की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार प्लांट से उन्हें बेहद परेशानी हो रही है। ग्रामीण लगातार शुरू से ही प्लांट लगाने का विरोध कर रहे हैं। लेकिन राजनीतिक हनक के आगे उनकी आवाज को दबा दिया गया। बूंगा के साथ ही गड़बाड़ी, असीनडांग, सिलोनी गांव, बेड़पानी, अमेली, कुंड, दरोली, ढाडूखाल, बेदुलगांव के ग्रामीण इस हॉटमिक्स प्लांट के चलते बहुत परेशान हैं। उप ग्राम प्रधान बूंगा वंदना देवी, ग्रामीण जसोदा देवी, ग्रामीण रामेश्वरी देवी, पार्वती देवी व संगीता देवी ने बताया कि ग्रामीणों के विरोध के बावजूद नंदोली के समीप 100 मीटर दायरे में एक हॉट मिक्स प्लांट लगाया गया है जो कि मानको के विरुद्घ लगाया गया है। यह प्लांट ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन चुका है। कहा कि प्लांट में दिन रात काम होने से ग्रामीण बेहद परेशान हैं, साथ ही कई प्रकार की विशैली गैसे वातावरण को दूषित कर रही है। कहा कि प्लांट से निकलने वाले धुएं से ग्रामीणों को सांस लेने में मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। जब से प्लांट लगा है, ग्रामीण सांस की परेशानियों से जूझ रहे हैं। पर्यावरण प्रदूषण होने से पशुओं के लिए चारा पत्ती भी उपलब्ध नहीं हो रही है। ग्रामीण जगत सिंह, रमेश सिंह, ताजबर सिंह, अनूप सिंह व भूपेंद्र सिंह मंजू देवी, कविता देवी, विजेश्वरी देवी, रिचा देवी, केदार सिंह, लखबीर सिंह, नागेंद्र नेगी ने बताया कि प्रशासन अब गांव में स्टोन क्रेशर लगाने की तैयारी भी कर रहा है। यह पहले से परेशान ग्रामीणों के जीवन पर बड़ी मुसीबत बन जाएगा। कहा कि डीएम पौड़ी को बीती 19 अप्रैल और 10 मई को ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल ने शिकायती पत्र सौंपा, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों के अनुसार प्लांट सत्ताधारी पार्टी से जुड़े लोगों का है जिस कारण उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार प्लांट को बंद या हटा नहीं सकती है, तो ग्रामीणों को जमीन व मकान उपलब्ध करा कर विस्थापित किया जाय।

